Maharajganj News : जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़! क्या हर शिकायत को मिलेगा समय पर न्याय?
10-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
इस दौरान एसपी ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर फरियादी को समयबद्ध न्याय मिलना चाहिए।
साथ ही जनपद के सभी थाना और चौकी स्तर पर भी नियमित जनसुनवाई किए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही जल्द हो सके।
एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए तय समय सीमा में उसका निस्तारण सुनिश्चित करें और फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने की सख्त हिदायत भी दी।