Maharajganj News : कटाई के बीच मौसम का वार! क्या खेतों में ही बर्बाद हो जाएगी गेहूं की फसल?
10-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में गेहूं की कटाई-मड़ाई के दौरान मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से बदले मौसम ने खेतों में खड़ी और कटी फसल दोनों को खतरे में डाल दिया है।
किसान जल्द अपनी खड़ी फसल को काटकर अनाज सुरक्षित करना चाहते हैं लेकिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश हो रही है। इसका असर तराई क्षेत्र में पड़ रहा है।
बुधवार को पूरे दिन बूंदाबांदी होने के कारण हुई। इसके चलते कटाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। पिछले साल अप्रैल माह में गर्मी पड़ने लगी थी लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में नमी बनी हुई है। मंगलवार की देर रात से ही मौसम का मिजाज अचानक बदल गया था।
पूरे दिन धूप निकली थी। रात में तेज आंधी चलने लगी। जबकि बुधवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते गेहूं के खेतों में नमी आ गई है। तीन दिन पहले किसान तेजी से गेहूं की फसल की कटाई-मड़ाई कर रहे थे वह काम सुस्त हो गया है। कुछ किसानों ने खेतों में ही अपनी फसल काटकर छोड़ दिया है।