40 Acres On OTT : OTT पर छाई 1 घंटे 53 मिनट की ये फिल्म, मचाया ग्लोबल तहलका!
11-Apr-2026
Total Views |
40 Acres On OTT : OTT प्लेटफॉर्म पर इन दिनों फिल्मों की भरमार है, लेकिन इसी बीच एक फिल्म ने आते ही जबरदस्त हलचल मचा दी है। अलग-अलग जॉनर की ये फिल्में लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। इसी बीच 1 घंटे 53 मिनट की '40 एकड़्स' ने आते ही तहलका मचा दिया है। ये फिल्म इंडिया में ही नहीं कई देशों में कर रही ट्रेंड है। इस फिल्म को आप ओटीटी पर कहां देख सकते हैं, जानते हैं डिटेल्स।
ओटीटी पर कर रही ट्रेंड दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म '40 एकड़्स', जो साल 2024 में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर आते ही सुर्खियों में आ गई है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होते ही इस फिल्म ने तेजी से पकड़ बनाई और टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली।
फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब तक इसे करीब 6.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। खास बात यह है कि '40 एकड़्स' सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि 21 देशों में ट्रेंड कर रही है, जो इसकी ग्लोबल पॉपुलैरिटी को दिखाता है। वहीं इस फिल्म को IMDB पर 6.5 की रेटिंग मिली है।
फिल्म की स्टार कास्ट 40 एकड़्स को आर. टी. थॉर्न ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में डेनियल डेडवाइलर ने अफ्रीकी-अमेरिकी किसानों के वंशज परिवार की मुखिया का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में माइकल ग्रेयेस और कटाएम ओ'कॉनर भी मुख्य किरदार में हैं।
फिल्म की कहानी फिल्म की कहानी हेली फ्रीमैन की है, जो एक एक्स-आर्मी सैनिक है और अपने परिवार के साथ एक सुरक्षित, छिपे हुए फार्म पर रहती है । उनका परिवार 1875 से बसे अफ्रीकी-अमेरिकी किसानों का वंशज है लेकिन जब कुछ खतरनाक लोग उनकी जमीन और खाने पर कब्जा करने के लिए हमला करते हैं, तो हेली अपने परिवार की रक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ने को मजबूर हो जाती है।
एक्शन, इमोशन और सर्वाइवल की यह कहानी दर्शकों को बांधे रखने में सफल हो रही है, यही वजह है कि फिल्म OTT पर छाई हुई है।