Maharajganj News : क्या आपकी आइसक्रीम है सुरक्षित? गर्मी में शुरू हुई सख्त जांच

    17-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
गर्मी का मौसम आते ही आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर अभियान चलाया है। प्रभारी सहायक आयुक्त खाद्य केके उपाध्याय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नौतनवा तहसील में आइसक्रीम इकाइयों का निरीक्षण किया।

टीम ने सबसे पहले नौतनवा स्थित अमूल आइसक्रीम संयंत्र का निरीक्षण कर आइसक्रीम और कुल्फी के नमूने एकत्रित किए। इसके बाद राजेंद्र नगर क्षेत्र में गोल्ड अमूल आइसक्रीम यूनिट का जायजा लिया गया। इस दौरान केसर पिस्ता और बटर स्कॉच आइसक्रीम के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए।


निरीक्षण के दौरान उत्पादन इकाइयों को स्वच्छता, स्टोरेज, लेबलिंग और मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कुल चार आइसक्रीम, कुल्फी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद ही इन इकाइयों की गुणवत्ता और सुरक्षा का आकलन किया जाएगा।