Maharajganj News : 'ऑपरेशन दहन' में जली करोड़ों की नशे की खेप, पुलिस का बड़ा एक्शन

    17-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
नशामुक्त समाज की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए महराजगंज पुलिस ने 'ऑपरेशन दहन' भारी मात्रा में जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के थाना सोनौली, बरगदवा और श्यामदेउरवा से जुड़े कुल 21 मामलों में जब्त 157.648 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (चरस, गांजा, हेरोइन) को न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई गई है।


यह पूरी प्रक्रिया नौतनवा स्थित मैसर्स ए.पी. बायोमेडिकल वेस्ट सर्विसेज में तय मानकों के अनुसार की गई, जहाँ उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से मादक पदार्थों को पूरी तरह से भस्म कर दिया गया। कार्रवाई क्षेत्राधिकारी निचलौल और गठित कमेटी की निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

पुलिस ने इस अभियान के जरिये यह स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।