Maharajganj News : बिना लाइसेंस और हेलमेट वालों पर चला सख्ती का डंडा ! 800+ वाहनों पर कार्रवाई
17-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 849 वाहनों का चालान किया, साथ ही दो को सीज कर दिया। पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर दो पहिया वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हेलमेट लगाए, बिना अनुज्ञप्ति, सवारी गाड़ियों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर व तेज गति से वाहन चलाने व यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 849 वाहनों का चालान किया। वहीं दो वाहनों को सीज कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।