Maharajganj News : दो दिन सूखे रहे पेट्रोल पंप ! फिर जैसे ही आया पेट्रोल...हुआ कुछ ऐसा
17-Apr-2026
Total Views |
नौतनवा। क्षेत्र में पेट्रोल पंपों के बार बार ड्राई हो जाने की वजह से आम लोगों में भ्रम और परेशानी की स्थिति बन गई है। बीते एक सप्ताह में दो-दो दिन पेट्रोल पंप पर तेल ख़त्म होने की वजह से ईंधन के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को दो दिन बाद पंपों पर पेट्रोल पहुंचने की सूचना मिलते ही एकाएक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक पेट्रोल लेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा रहा।
बता दें कि गत दो दिन पूर्व नौतनवा क्षेत्र के अधिकांश पंपों पर पेट्रोल समाप्त हो गया था। जिससे वहां पहुंचने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ा और पूरे दिन पंप पर सन्नाटा पसरा रहा। पंप स्वामियों का कहना है कि खपत के सापेक्ष पर्याप्त मात्रा में ऊपर से ही तेल की आपूर्ति न मिल पाने के कारण पंप ड्राई हो जा रहे हैं।
बता दें कि आए दिन पंप ड्राई मिलने की स्थिति लोगों में तेल कमी के भ्रम को हवा दे रही है। इसी वजह से कई लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाकर स्टॉक करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर नजर आ रही है।