Maharajganj News : रात में सड़कों पर खुद उतरे सीओ ! परतावल में क्यों बढ़ाई गई अचानक निगरानी?

    17-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद के सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने गुरुवार को देर रात श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह गश्त पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।

इस दौरान सीओ ने श्यामदेउरवा पुलिस के साथ प्रमुख मार्गों, चौराहों और भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। गश्त का मुख्य उद्देश्य अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना था।


सीओ ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया और लोगों को जागरूक भी किया। इस पैदल गश्त में सीओ सदर अंकुर गौतम के साथ थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, परतावल चौकी इंचार्ज अमित सिंह और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।