Maharajganj News : 90 हजार की ठगी लेकिन अचानक खाते में लौट आए पैसे, कैसे हुआ ये कमाल?

    18-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज। थाना कोल्हुई साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी के मामले में ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की सक्रियता और पीड़ित की जागरूकता के चलते ठगी की रकम का बड़ा हिस्सा वापस दिलाया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम कोल्हुई निवासी शुभम उपाध्याय के साथ 11 मई 2025 को ऑनलाइन फ्रॉड कर लगभग ₹90,000 की ठगी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अनिरुद्ध पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर टीम ने प्रभावी कार्रवाई की। टीम के प्रयासों से कुल ₹69,784 की ठगी गई धनराशि को विधिक प्रक्रिया के तहत वापस कराते हुए पीड़ित के खाते में जमा कराया। अपनी खोई हुई रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना कोल्हुई पुलिस एवं साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया है।

साइबर टीम में उपनिरीक्षक पंकज सिंह, कांस्टेबल अभिषेक कुमार बादव, कांस्टेबल मोहम्मद कैफ एवं महिला कांस्टेबल सत्यभामा शामिल रहे। जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें तथा सतर्क एवं जागरूक रहें।