Maharajganj News : बच्चों की जान से खिलवाड़! बिना ऑनबोर्ड दौड़ रहे स्कूली वाहन, तीन सीज
21-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल पोर्टल ऑनबोर्ड न होने के बाद भी कई स्कूली वाहन संचालित किए जा रहे हैं। सोमवार को प्रवर्तन टीम को तीन स्कूली वाहन बच्चों को लेकर आते-जाते मिले। जांच में यह वाहन ऑनबोर्ड नहीं मिले।
टीम ने बच्चों को स्कूल छोड़कर तीनों वाहनों को सीज कर दिया। अब संबंधित स्कूलों के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी है।
स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के इंतजाम मजबूत करने के लिए एक अप्रैल से परिवहन विभाग स्कूली वाहनों को ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया चला रहा था। इस अभियान को बेसिक शिक्षा परिषद व माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से संयुक्त रूप से प्रभावी रखा गया।
19 दिन चले अभियान कुल 981 स्कूल वाहन ऑनबोर्ड हुए। बावजूद इसके जनपद में बड़ी संख्या में स्कूल वाहनों का संचालन किया जा रहा है।