Maharajganj News : पेट्रोल भरवाने को लेकर बवाल! ग्राहक-पंप कर्मी में विवाद, पुलिस ने संभाला मामला
24-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के मुडिला स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने को लेकर ग्राहक और पेट्रोलपंप कर्मी के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राहक द्वारा अधिक मात्रा में पेट्रोल की मांग को लेकर पहले कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान पंप कर्मी ने ग्राहक से अभद्र व्यवहार किया। घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने संबंधित कर्मी को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति सामान्य है और क्षेत्र में शांति कायम है।