Maharajganj News : सिलेंडर की झंझट खत्म! महराजगंज में घर-घर पहुंचेगी पाइप से गैस

    24-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
रसोई गैस की किल्लत से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अब जल्द ही कैंपियरगंज से फरेंदा होते हुए महराजगंज तक गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पाइपलाइन बिछने के बाद घर-घर पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति की जाएगी। आन्नद नगर में लगभग तीन हजार लोगों को गैस की आपूर्ति भी मिल रही है।

भारत सरकार ने रसोई गैस सिलिंडर (एलपीजी) पर निर्भरता कम करने के लिए पूरे देश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का नेटवर्क बिछाने का काम तेज कर दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य घरेलू ईंधन की आपूर्ति को सुगम बनाना और अंतरराष्ट्रीय संकटों के दौरान गैस की कमी से बचना है।


इस समय ईरान-इस्राइल और अमेरिका में युद्ध के कारण लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर नहीं की किल्लत है। इस बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की ओर से कैंपियरगंज से फरेंदा होते हुए महराजगंज तक तेजी से पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

फरेंदा में संयंत्र लगाने के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। वहीं महराजगंज के बैकुंठपुर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। लेकिन अभी तक पेमेंट नहीं किया गया है। पेमेंट होने के बाद पीएनजी स्टेशन बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा। गोरखपुर समेत कई जनपदों में पीएनजी का उपभोक्ता लाभ उठा रहे हैं। अब महराजगंज भी इससे अछूता नहीं रहेगा। पाइप लाइन से गैस की आपूर्ति शुरू होते ही लोगों को काफी राहत मिल जाएगी।