Maharajganj News : सुबह-सुबह सड़क बनी मौत का मैदान ! ट्रक ने छीनी ज़िंदगी

    27-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भिटौली पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। परतावल की ओर से आ रही ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान धर्मवीर प्रसाद (उम्र लगभग 35 वर्ष) पुत्र छेदी प्रसाद, निवासी अगया मनियरा बारी के रूप में हुई है। उनके परिवार में पत्नी प्रमिला (30 वर्ष) और 14 वर्षीय पुत्र कुंदन हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।


हादसे की जानकारी मिलते ही भिटौली चौकी इंचार्ज यदुवीर यादव और थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक (नंबर: UP 61 T 2672) को अपने कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।