Gorakhpur News : ग्राहक बनकर आए लुटेरे! 18 साल की बेटी ने शेरनी बनकर पलट दिया खेल
28-Apr-2026
Total Views |
गोरखपुर। गोरखपुर के गोला उपनगर में सोमवार दोपहर एक ज्वेलरी दुकान पर लूट की वारदात सामने आई है। दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में घुसे। फिर मौका पाते ही करीब 20 ग्राम सोना झपट्टा मारकर भागने लगे। लेकिन, दुकान पर बैठी मालिक की 18 साल की बेटी ने हिम्मत दिखाई।
वह करीब 100 मीटर तक बदमाशों के पीछे दौड़ती रही। इसी बीच एक बदमाश को हाथ पकड़कर गिरा भी दिया। उसको पीटा भी। इस दौरान लड़की के हाथ पर चोट भी लग गई। इसके बावजूद दोनों बदमाश भाग गए।
यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी बाइक से आए, ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और सोना लेकर भागने लगे। अमृता उनके पीछे दौड़ी और एक को पकड़कर गिरा दिया, लेकिन साथी की मदद से वह भाग निकला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना गोला उपनगर के वार्ड नंबर- 17 स्थित देवांश स्वर्णकला केंद्र की है।