Sports News : 3.75 करोड़ का बैडमिंटन कोर्ट अधूरा, खिलाड़ियों का इंतजार नहीं हो रहा पूरा
04-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में खिलाडियों के लिए बन रहा बैडमिंटन कोर्ट अभी तक पूरा नहीं हुआ। जिलाधिकारी के तमाम निर्देश देने के बाद भी स्पोर्ट्स ग्राउंड का बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर नहीं हो सका। फरवरी में निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदाई संस्था को नया सत्र शुरू होने से पहले हैंडओवर के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद वित्तीय सत्र 2026-27 शुरू होने के बाद भी बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर नहीं हो सका।
छत्रपति शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट का उच्चीकरण यूपी सिडको 2024-25 सत्र से करा रहा है। इसकी कुल लागत 3.75 करोड़ है। मार्च 2025 से प्रभावी उच्चीकरण कार्य अब तक पूरा नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है।
स्टेडियम कोच आसिफ एकबाल व अमरजीत ने बताया कि 27 फरवरी को डीएम ने बैडमिंटन कोर्ट उच्चीकरण कार्य का निरीक्षण कर यूपी सिडको को निर्देश दिए कि मार्च तक हर हाल में बैडमिंटन कोर्ट को हैंडओवर करें। बावजूद बैडमिंटन कोर्ट अप्रैल में भी हैंडओवर नहीं हो हुआ।