Gorakhpur News : एक ऑडियो मैसेज और टूट गई शादी! आखिर ऐसा क्या कहा युवक ने?
04-Apr-2026
Total Views |
गोरखपुर। शादी के ठीक दो महीने पहले अचानक तय हुआ रिश्ता टूट गया। वजह बनी फ़ोन पर हुई कहासुनी और एक ऑडियो मैसेज। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी से ठीक दो माह पहले फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक और युवती ने भटहट पुलिस चौकी पहुंचकर आपसी सहमति से शादी न करने का फैसला कर लिया।
जानकारी के अनुसार, शादी तय होने के बाद युवक ने युवती को एक मोबाइल फोन दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान एक दिन मोबाइल पर बातचीत करते समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि युवक ने युवती से नाराजगी जताते हुए कहा कि वह उसके माता-पिता से तो बात करती है, लेकिन उससे बात नहीं करती। इसके बाद युवक ने युवती को एक ऑडियो मैसेज भेजा। ऑडियो में उसने कहा कि शादी के बाद उसे पति का प्यार नहीं मिल पाएगा। युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद दोनों परिवारों में चर्चा हुई और मामला भटहट पुलिस चौकी तक पहुंच गया।
चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पंचायत चली, जिसके बाद आपसी सहमति से शादी तोड़ने का निर्णय लिया गया। इसके बाद दोनों पक्ष वापस चले गए।