Maharajganj News : बाजार गए युवक की बाइक गायब, मंदिर के पास खड़ी गाड़ी चोर ले उड़े

    08-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
पुरन्दरपुर क्षेत्र में चोरी की एक और घटना सामने आई है, जहां बाजार करने आये एक युवक की बाइक संदिग्ध तरीके से गायब हो गयी। पीड़ित शैलेश चौरसिया ने बताया कि उनको इस बात की भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के अनुसार, बोकवा निवासी शैलेश चौरसिया बीते मंगलवार शाम बाजार करने मोहनपुर पहुंचे थे। वह अपनी गाड़ी मोहनपुर शिव मंदिर के पास सामने कब्रिस्तान दीवार के सामने खड़ी कर दी और सब्जी लेने बाजार चले गए। जब कुछ देर बाद लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी।


पीड़ित के मुताबिक चोरी हुई बाइक का गाड़ी नम्बर UP56 H3229 है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है।

थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।