Maharajganj News : नाबालिग को बहलाकर ले गया था गुजरात, पुलिस खुलासे में सामने आये चौंकाने वाले तथ्य
08-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 60/2026 धारा 137(2), 65(1), 87 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज (19) निवासी ग्राम देवपुर को 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।
क्या है मामला पीड़िता की मां ने थाना पुरन्दरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज का तत्काल जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पीड़िता की बरामदगी के बाद सामने आया कि आरोपी उसे गुजरात ले गया जहाँ शादी करने और शारीरक सम्बन्ध बनाने के साक्ष्य मिले। इसके बाद मामले में गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए POCSO Act सहित बीएनएस की संबंधित धाराएं जोड़ी गईं।
पुलिस टीम का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और वांछित अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।