Maharajganj News : शादी समारोह में डीजे की धुन में छिपा बवाल! अचानक भड़की हिंसा, तीन गिरफ्तार
01-May-2026
Total Views |
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी में शादी समारोह के दौरान खुशियों का माहौल अचानक तनाव में बदल गया। डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में हुई मामूली कहासुनी हिंसा में बदल गयी।
यह घटना 30 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे की है, जब बारात निकल रही थी। इसी दौरान डांस को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले बहस हुई, फिर मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर हालात को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।