
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुखयमंती योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले के नौतनवा कस्बे में पहुंचेंगे। वह नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवास पर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और वीआईपी मूवमेंट से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र होने के कारण सीएम की सुरक्षा के खास इंतेज़ाम किये गए हैं। पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को बहुस्तरीय बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।
सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है।