Gorakhpur News : ICU में लेटी थी दुल्हन, अचानक अस्पताल पहुंची बारात... आगे जो हुआ उसने सबको रुला दिया
14-May-2026
Total Views |
गोरखपुर। गोरखपुर में एक अनोखी और भावुक कर देने वाली शादी चर्चा का विषय बानी हुई है। यहाँ दुल्हन ICU में थी और उस हॉस्पिटल में दूल्हा बारात लेकर पहुंचा और वहीं दुल्हन की मांग भरी। पंडित जी ने मंत्र पढ़े। इसके बाद दोनों को 7 वचन दिलाए। बारात में अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ भी शामिल हुआ।
यह दृश्य देखकर वहां मौजूद परिजन, अस्पताल कर्मी और रिश्तेदार भावुक हो गए। इसके बाद दूल्हा दुल्हन गांव पहुंचा। वहां शादी की अन्य रस्में पूरी कीं।
दरअसल, शादी वाले दिन दुल्हन पूजा एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देने अपने भाई के साथ बाइक से गई थी। एग्जाम देकर लौटते समय रास्ते में पूजा को चक्कर आ गया। वह बाइक से नीचे गिर पड़ी। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घरवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।
बांसगांव के हटवार गांव निवासी पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से नवंबर 2025 में तय हुई थी। दोनों परिवार की रजामंदी पर शादी की डेट 13 मई 2026 तय की गई।
घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। 13 मई को पूजा का एलएलबी अंतिम सेमेस्टर का पेपर था। सुबह वह अपने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
रास्ते में अचानक पूजा को चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिर पड़ी। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सिर से खून बहने लगा। भाई ने फोन कर घरवालों को सूचना दी। शादी की तैयारियों में जुटे घरवाले मौके पर पहुंचे।
महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। घरवाले आनन-फानन में उसे गोरखपुर के दाउदपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। दुल्हन के घरवालों ने इसकी जानकारी दूल्हा और उसके घरवालों को दी।
सूचना मिलने पर लड़के पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शाम को डॉक्टरों ने बताया कि पूजा खतरे से बाहर है, लेकिन उसे अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जा सकती।
दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने तय किया कि शादी निर्धारित तिथि और मुहूर्त में ही होगी। दूल्हा सन्नी ने कहा कि हम बारात लेकर जाएंगे। इसके बाद दोनों परिवार फिर से शादी की तैयारियों में जुट गए।
शाम को सन्नी बारात लेकर दुल्हन के गांव हटवार पहुंचे। यहां द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी कीं। फिर दूल्हा बोला कि मैं अस्पताल जाकर सिंदूरदान करूंगा। दोनों परिवारों ने भी हामी भर दी। रात करीब 1 बजे दूल्हा सन्नी अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों और पंडित जी के साथ के साथ अस्पताल पहुंचे। यहां पर पंडित जी ने मंत्र पढ़े और दूल्हे ने आईसीयू में पूजा की मांग में सिंदूर भरा। फिर पंडित जी ने सात वजन दिलाए।
इस दौरान परिजन और अस्पताल का स्टाफ बेहद भावुक हो गए। शादी की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हा वापस गांव लौटा, जहां अन्य पारंपरिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।