Maharajganj News : ओवरलोडिंग से लेकर तेज रफ्तार तक... अभी जारी रहेगा महराजगंज पुलिस का बड़ा अभियान

    14-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान जारी रहा। इस दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दोपहिया वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, तेज गति से वाहन दौड़ाने तथा सवारी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने वालों पर निगरानी रखी। चेकिंग अभियान के दौरान कुल 572 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 2 वाहनों को सीज कर दिया गया।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।