Maharajganj News : नंबर देने की जिद में युवक ने पकड़ा हाथ, विरोध पर बनाया वीडियो

    14-May-2026
Total Views |

निचलौल
। निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी से एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो युवक ने किशोरी का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया है कि उसकी पुत्री का एक युवक आए दिन पीछा करते हुए छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है। इस बीच एक दिन उसने उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर अपना नंबर देने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर वह उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।

शिकायत करने पर युवक के पिता मानने को तैयार नहीं हैं और बुरा भला कह रहे हैं। एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक मनमोहन और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।