Maharajganj News : सीएम से मिलने निकलते उससे पहले ही ‘हाउस अरेस्ट’! किसान नेता के घर पहुंची पुलिस
16-May-2026
Total Views |
नौतनवा। जिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मुख्यमंत्री के नौतनवा आगमन के दौरान किसान नेता एवं अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला द्वारा ज्ञापन सौंपने हेतु पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई।
पुलिस ने गुरुवार की रात कोल्हुई उन्हें भगीरथपुर स्थित आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार की सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो दरवाजे पर पुलिस बल देख चौंक गए। उन्होंने घर से बाहर निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने बताया कि उपनिबंधक के खिलाफ कार्रवाई एवं मूर्ति स्थापना समेत अन्य मांगों को लेकर वह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अपने कुछ अन्य अधिवक्ता साथियों के साथ मुख्यमंत्री को पत्र सौंपने हेतु सभा स्थल पर जाने वाले थे।