Maharajganj News : कागजों में ‘मृत’ हुआ जिंदा बुजुर्ग, पेंशन के लिए दफ्तर-दफ्तर भटक रहे कृष्णदेव

    17-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिले के नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम बेलासपुर में सरकारी अभिलेखों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ 63 वर्षीय बुजुर्ग कृष्णदेव खुद को ज़िंदा साबित करने के लिए अधिकारीयों के दफ्तर के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, दो वर्षों से उनकी वृद्धा पेंशन बंद है। हाल ही में जब वह सीएससी सेंटर पर अपना खाता चेक कराने पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। यही कारण है कि उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है।


उनका कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। कृष्णदेव लगातार तहसील और ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिल रहा है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।