Maharajganj News : बंटी-बबली लाइम शराब और कच्ची शराब के साथ पकड़े गए दो तस्कर
18-May-2026
Total Views |
महराजगंज। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची एवं मिलावटी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 67 लीटर शराब बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना चौक पुलिस ने सुग्रीव गुप्ता निवासी (24) नर्सरी थाना निचलौल और दिनेश यादव निवासी सिहुली परसा को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से 35 पैकेट बंटी-बबली लाइम शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 7 लीटर बताई गई है।
इसके अलावा 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया। थाना चौक पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।