Maharajganj News : 'नेपाल जा रही हूं, मुझे मत ढूँढना...' लिखकर घर से गायब हुई 16 साल की श्वेता
19-May-2026
Total Views |
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरहटा गांव से एक 16 वर्षीया किशोरी के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। परिजनों ने थाना चौक में तहरीर देकर किशोरी की तलाश कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, दरहटा गांव निवासी कुसुमांजलि ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी बड़ी बेटी शांति देवी की पुत्री श्वेता पिछले एक वर्ष से उनके घर पर रह रही थी। बीते 14 मई की दोपहर किसी बात से नाराज होकर वह घर से कहीं चली गई। परिजनों के मुताबिक, किशोरी घर से जाते समय एक कागज पर लिखकर गई है कि वह नेपाल जा रही है और उसे खोजने की कोशिश न की जाए। पत्र में उसने अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी है।
किशोरी के अचानक घर छोड़कर चले जाने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द खोजबीन कर सुरक्षित बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में मनीष मनीष पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।