Maharajganj News : टूटी सीढ़ी ने रोकी टंकी की सफाई, हजारों लोग पी रहे दूषित पानी

    20-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
नगर पंचायत चौक के वार्ड 15 स्थित गुरुगोरक्षनाथ नगर की पानी इतनी गर्मी में टंकी बदहाली का शिकार बनी हुई है। टंकी की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से नगरवासियों को गंदा और दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पानी की टंकी तक पहुंचने वाली सीढ़ी का ऊपरी हिस्सा काफी दिनों से टूटा पड़ा है। इस वजह से सफाईकर्मी टंकी के अंदर जाकर सफाई नहीं कर पा रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे नगर पंचायत में इसी पानी टंकी से जलापूर्ति होती है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग सीढ़ी की मरम्मत और सफाई को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुए हैं। मुंद्रिका हिंदुस्तानी, संदीप राजभर, अनवर, अकबर, पिंटू, तारा, अवधेश गुप्ता, अलीजान, डिग्गू समेत तमाम लोगों ने बताया कि घरों की टोटियों से गंदा पानी निकल रहा है

पानी में बदबू और गंदगी के कारण लोग बीमारी फैलने की आशंका से डरे हुए हैं। नगरवासियों ने आरोप लगाया कि पानी टंकी की नियमित सफाई नहीं होने से हालात बदतर हो गए हैं। सफाई के लिए बनी सीमेंट की सीढ़ी का ऊपरी हिस्सा ध्वस्त हो गया है। बावजूद इसके उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर साफ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।