Maharajganj News : वीडियो बनाने पर भड़के लोग! बीच-बचाव करने पहुंचीं महिलाओं से भी मारपीट

    20-May-2026
Total Views |

महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम करहमां टोला रगड़गंज में फरूआही नाच कार्यक्रम के दौरान वीडियो बनाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। मैना सहानी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मैना ने बताया कि 9 मई को दोपहर करीब दो बजे गांव में फरूआही नाच कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान वीडियो बनाने की बात को लेकर उनके पुत्र गौतम का गांव के ही शंभू, दीपक, अमन और सरिता से विवाद हो गया। आरोप है कि सभी ने गौतम को गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब मैना और पूजा बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। घटना में कई लोगों को चोटें आईं।


पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी भी देते गए। मारपीट में घायल होने के बाद सभी ने उपचार कराया और 18 मई को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शम्भू, दीपक, अमन, सरिता निवासी करमहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।