Crime Thriller On Jio Hotstar : जियो हॉटस्टार पर छाई यूपी की ये क्राइम थ्रिलर, 18 एपिसोड्स ने मचा दिया तहलका

    20-May-2026
Total Views |

Crime Thriller On Jio Hotstar :
ओटीटी प्लेटफार्म पर पर हर हफ्ते कोई फिल्म या सीरीज रिलीज होती है, लेकिन कुछ शोज ऐसे होते हैं जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा जाते हैं। ऐसी ही हम आपको 18 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो जियो हॉटस्टार पर खूब देखी जा रही है।

दरअसल, जिस ट्रेंडिंग सीरीज के बारे में बता रहे हैं, उसमें कमाल के एक्शन सीक्वेंस और रीजनल टच देखने के लिए मिलता है। सीरीज उत्तर प्रदेश के क्राइम पर आधारित है। इसमें एक ईमानदार पुलिस अफसर की कहानी देखने के लिए मिलती है, जो परिवार और ड्यूटी का फर्ज अदा करता है। ये कोई और नहीं बल्कि हालिया रिलीज 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' है।

रणदीप हुड्डा अभिनीत सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' को हाल ही में जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। रणदीप ने एक बार फिर से इंस्पेक्टर अविनाश बनकर सारी लाइमलाइट ही चुरा ली है। सीरीज में वह कमाल के एक्शन मोड में नजर आते हैं। ये जियो हॉटस्टार पर भारत में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

स्टार कास्ट

'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' की स्टार कास्ट काफी दमदार है। इसमें रणदीप हुड्डा के साथ ही एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हैं, जो उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी सीरीज में रणदीप की देसी पत्नी के रोल में नजर आती हैं। उनका उत्तर प्रदेश वाला टच कमाल का लगता है। वहीं, इसमें उनके साथ ही एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी हैं, जो रणदीप के साथ इंटीमेट मोड में दिखाई देती हैं। उनके और रणदीप के इंटीमेट सीन्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा इसमें अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह और शालीन भनोट जैसे कलाकार अहम रोल में हैं।

'इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2' की आईएमडीबी रेटिंग के बारे में बात की जाए तो ये भी काफी हाई है। इस 7.6 रेटिंग दी गई है। सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं। पहले सीजन में 8 एपिसोड थे, जबकि दूसरे सीजन में 10 एपिसोड शामिल हैं। कुल मिलाकर यह 18 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर बन चुकी है, जिसे दर्शक लगातार बिंज वॉच कर रहे हैं।

इसके साथ ही रणदीप हुड्डा की पॉपुलर सीरीज की कहानी के बारे में बात करें तो ये 90 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो कि सच्ची घटना से प्रेरित पुलिस ड्रामा सीरीज है।