Maharajganj News : वायरल VIDEO से मचा बवाल! खनन माफिया से पैसे लेते दिखे पुलिसकर्मी
20-May-2026
Total Views |
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मंगलवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी खनन माफिया के साथ बैठकर जलपान करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसकर्मी को रुपये देते हुए भी नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो परतावल बाजार क्षेत्र का ही है। हालांकि आपन महराजगंज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले की शिकायत किसी ने सोशल मीडिया नेटवर्क एक्स के माध्यम से महराजगंज पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि श्यामदेउरवां क्षेत्र में लंबे समय से रात के अंधेरे में मिट्टी का अवैध खनन जारी है।
प्रशासन की ओर से समय-समय पर कार्रवाई भी की जाती है। बावजूद इसके खनन का धंधा पूरी तरह बंद नहीं हो पा रहा है। सोशल मीडिया नेटवर्क एक्स पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवां को निर्देशित किया गया है।