Gorakhpur News : चिलचिलाती गर्मी के बीच मौसम विभाग का अलर्ट, कल हो सकती है बारिश

    27-May-2026
Total Views |


गोरखपुर। गोरखपुर में बुधवार को तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि बारिश होने के बाद के बाद चल रही ठंडी हवाओं से कुछ राहत है। लेकिन दोपहर के समय अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बाहर निकलने वाले लोग खुद दुपट्टा, छाता, गमछा, टोपी और तमाम चीजों से बचकर चलते नजर आएं। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार कल फिर से मौसम बदलने की संभावना है। हल्की बारिश के आसार हैं जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी। वहीं जून के शुरुआत में फिर से तापमान बढ़ने की संभवना जताई गई है। जिससे गर्मी और उमस बढ़ेगी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार से मौसम के मिजाज में थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है। इससे तापमान में हल्कीफुल्की गिरावट आने की संभावना है।

शुक्रवार को बादलों का असर और बढ़ सकता है। हल्की बारिश और तेज हवाओं की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दिन अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

शनिवार और रविवार को मौसम मिला-जुला रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप और उमस बढ़ सकती है, हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बदलते मौसम की वजह से तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी फिलहाल नहीं होगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते की शुरुआत में तापमान फिर बढ़ सकता है। जून के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के संकेत हैं। हालांकि बीच-बीच में बारिश और हवाओं के चलते लगातार लू जैसी स्थिति बनने की आशंका फिलहाल कम बताई जा रही है।