Maharajganj News : दवा लेकर जा रहे थे घर ! क्या पता था रास्ते में ऐसा होगा

    29-May-2026
Total Views |

महराजगंज
। सिन्दुरिया-शिकारपुर मार्ग स्थित कंचनपुर गांव में पुल के पास गुरुवार को एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। दवा लेकर घर लौट रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग भागीरथी चौधरी को क्या पता था कि गांव के ही एक बाइक सवार की रफ्तार उनकी जिंदगी छीन लेगी।

दवा लेकर साइकिल से घर लौट रहे भागीरथी चौधरी को गांव के ही एक बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


बुजुर्ग की मौत के बाद उनके घर कोहराम मच गया। कचनपुर कुइयां निवासी भागीरथी चौधरी (65) पुत्र झुल्लूर एक दवा की दुकान से दवा लेकर साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच गांव में नहर पुल के पास सामने से आ रहे बाइक सवार युवक ने साइकिल में जोरदार ठोकर मार दी। बाइक सवार भी गांव का बताया जा रहा है।

इस हादसे मे भागीरथी बुरी तरह घायल होकर वहीं अचेत हो गए। परिजनों तथा स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि बाइक कब्जे में ले ली गई है। आरोपी बाइक चालक युवक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।