Maharajganj News : शादी का झांसा, अपहरण और अब गिरफ्तारी: क्या था नसीम का असली इरादा?

    29-May-2026
Total Views |

नौतनवा।
नौतनवा में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। स्थानीय पुलिस ने दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के आरोपी युवक नसीम को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।


जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक दूसरे समुदाय की एक 17 वर्षीया किशोरी को शादी का झांसा देकर सोमवार को भगा ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, पॉक्सो एक्ट तथा अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने आरोपी युवक नसीम को थाना क्षेत्र के डूडी नाले के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी नसीम के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।