Maharajganj Politics : भिटौली को ब्लॉक बनाने की मांग पर बढ़ा दबाव, राज्यपाल तक पहुंची आवाज
30-May-2026
Total Views |
महराजगंज। अपनी जनता पार्टी ने भिटौली बाजार को ब्लॉक बनाने समेत विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कनौजिया के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में क्षेत्र के विकास से जुडी चार प्रमुख मांगें उठाई गयीं।
ज्ञापन में मुख्य रूप से भिटौली बाजार को ब्लॉक बनाने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष कन्नौजिया ने बताया कि प्रदेश सरकार से इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अब तक शिलान्यास की तिथि घोषित नहीं की गई है।
अन्य मांगों में ग्राम सभा भिटौली में बिना कार्य कराए भुगतान किए जाने के आरोपों की जांच कराना शामिल है। इसके अतिरिक्त, कब्रिस्तान तक पहुंचने के लिए रास्ते का निर्माण और गांव की खाली बंजर भूमि में 10 डिसमिल जमीन को अंबेडकर खेल मैदान के नाम से दर्ज कराने की मांग भी की गई।
जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कन्नौजिया ने जनहित से जुड़े इन मुद्दों का शीघ्र समाधान करने पर जोर दिया, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन महामहिम राज्यपाल को भेज दिया जाएगा।
इस अवसर पर रोहित कुमार गुप्ता, प्रदीप प्रजापति, मिर्जन, मिजी लाल, उमा शंकर, राम नाथ सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।