Maharajganj News : 30 सेकंड का तूफान... और मच गई अफरा-तफरी! महराजगंज में दहशत का मंजर
04-May-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में सोमवार को अचानक आये तेज आंधी तूफ़ान ने लोगों को दहशत में डाल दिया। महज 30 सेकंड तक चली इस आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए।
तेज हवा के झोंकों से कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। बाजारों में दुकानदारों ने आनन-फानन में शटर गिरा दिए, जबकि राहगीर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी आंधी का असर दिखा, जहां कच्चे मकानों की छप्पर हिलने लगी और लोग घरों के अंदर दुबक गए।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।
अचानक आए इस मौसम परिवर्तन ने भले ही कुछ समय के लिए लोगों को भयभीत किया, लेकिन स्थिति जल्द सामान्य हो गई लेकिन इस छोटी-सी आंधी ने लोगों को मौसम के बदलते मिजाज का अहसास जरूर करा दिया।