Maharajganj News : तेंदुए के खौफ के बीच गांव पहुंचे वनाधिकारी, पीड़ितों को दिया बड़ा भरोसा

    08-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
लक्ष्मीपुर रेंज क्षेत्र के वनग्राम अचलगढ़ में तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। घटना की सूचना मिलते ही उप प्रभागीय वनाधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह वन विभाग की टीम के साथ गाँव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने के साथ पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद और सहयोग का भरोसा दिलाया।

घटना के एक दिन बाद गुरुवार को भी वे गांव पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।


उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने, बच्चों को अकेले जंगल की ओर न भेजने और फिलहाल वन क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की। वन विभाग की टीम गांव और आसपास के इलाकों में लगातार गश्त कर रही है। अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जंगली जानवर के दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

विभाग की सक्रियता के बाद ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है, हालांकि तेंदुए की दहशत अब भी बनी हुई है।