Maharajganj News : 10 बसें सीज, फिर भी नहीं रुका खेल! बच्चों की जान अब भी जोखिम में

    08-May-2026
Total Views |

महराजगंज
। बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की सख्ती के बावजूद जनपद में कई स्कूल वाहन अब भी नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर स्कूलों के वाहनों की डाटा फीडिंग को लेकर पिछले माह परिवहन विभाग के अभियान चलाने के बाद 70 बस अभी तक ऑनबोर्ड नहीं हो सके हैं। इनमें से 10 विभाग के अभियान में सीज किए जा चुके हैं जबकि 60 अभी बच्चों को स्कूल से लाने और पहुंचाने का काम कर रहे हैं।


स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन आयुक्त स्तर से इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल विकसित कराकर सभी जनपदों में स्कूल व संचालित स्कूल वाहनों को ऑनबोर्ड कराने का निर्देश जारी किया है। अप्रैल में अभियान चलाकर में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी सहयोग देकर स्कूलों को ऑनबोर्ड होकर वाहनों को भी ऑनबोर्ड करने के निर्देश दिए लेकिन इस संयुक्त प्रयास के बाद भी जनपद में सिर्फ 1053 स्कूल वाहन ही ऑनबोर्ड कराए गए।

विभाग के मुताबिक, 70 स्कूल वाहन अभी भी ऑनबोर्ड नहीं हुए हैं। इनमें से कुछ को प्रवर्तन विभाग ने अभियान के तहत सीज भी कराया, लेकिन अभी भी 60 वाहन बिना ऑनबोर्ड हुए ही बच्चों को स्कूल से लाने पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।