Maharajganj News : अब बिना OTP नहीं होंगे परिवहन विभाग के काम! लाखों वाहन मालिकों पर असर
08-May-2026
Total Views |
महराजगंज। परिवहन विभाग ने सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नई ओटीपी आधारित ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जनपद में एम परिवहन व सारथी पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया है।
जनपद में चार लाख के आसपास डीएल धारक और लगभग इतने ही वाहन पंजीकृत हैं। ओटीपी आधारित व्यवस्था के प्रभावी होने से ऐसे उपभोक्ता इस पारदर्शी सेवा का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि डीएल या आरसी पर दर्ज नंबर या तो बंद हो चुके हैं या अब कोई अन्य संचालित कर रहा है। ऐसे में विभाग एम परिवहन व सारथी पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।
इन सेवाओं के लिए लागू होगी ओटीपी व्यवस्था परिवहन विभाग ने कुल 17 सेवाओं के लिए ओटीवी व्यवस्था को अनिवार्य किया है। इनमें लर्निंग लाइसेंस आवेदन, नवीनीकरण, डुप्लीकेट डीएल जारी करना, पते में बदलाव, डीएल नाम सुधार, अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट, लाइसेंस सरेंडर, वाहन स्वामित्व हस्तांतरण, एनओसी, पता अपडेशन, लोन हटवाना, आरसी नवीनीकरण, आरसी डुप्लीकेट, ऑनलाइन फिटनेस, ऑनलाइन परमिट, फैंसी नंबर व प्रदूषण सर्टिफिकेट शामिल है।