Maharajganj News : नेपाल भेजा जा रहा था डीजल! सीमा पर SSB की घेराबंदी में दो तस्कर दबोचे गए

    08-May-2026
Total Views |

खनुआ।
भारत-नेपाल सीमा पर डीजल तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। सशस्त्र सीमा बल की 66वीं वाहिनी ने नेपाल सीमा पर डीजल की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों की बाइकों को जब्त कर उनसे पूछताछ किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल बीओपी सुंडी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी सुंडी के प्रभारी और उनकी गश्त टीम ने आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा गांव के पास सीमा स्तंभ 526/25 पर घेराबंदी कर दो बाइक सवारों को पकड़ा। तलाशी के दौरान 100 लीटर डीजल और दो बाइकें जब्त की गईं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे इस डीजल को नेपाल के रूपनदेही जिले में पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए व्यक्तियों और जब्त सामान को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया गया है। यह जानकारी सशस्त्र सीमा बल के सोशल मीडिया सेल से प्राप्त हुई है।