Maharajganj News : दुकान में आया ग्राहक या चोर? CCTV फुटेज ने खोल दी पूरी पोल
01-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। शहर के शिवनगर वार्ड स्थित एक मिठाई दुकानदार ने दुकान से नकदी चोरी होने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 7 शिवनगर निवासी कमलेश गुप्ता की पड़री रोड पर मिठाई का गुमटी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए उन्होंने अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। आरोप है कि 19 मई को अमरुतिया बाजार निवासी अंश उनकी दुकान पर आया और मौका पाकर करीब 5 हजार रुपये चोरी कर भाग गया।
दुकानदार का कहना है कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज देखने के बाद उन्होंने आरोपी की पहचान कर पुलिस को तहरीर दिया। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अंश निवासी अमरुतिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।