Maharajganj News : आधी रात की जांच में खुला बड़ा खेल! बालू से लदे 4 ट्रक सीज, मचा हड़कंप

    01-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीओ सदर अंकुर गौतम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बालू से लदे चार ट्रकों को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार जांच अभियान के दौरान घुघली थाना क्षेत्र से दो, भिटौली थाना क्षेत्र से एक तथा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक ट्रक पकड़ा गया। सभी वाहन बालू से लदे हुए थे। दस्तावेजों की जांच के दौरान आवश्यक कागजातों में अनियमितता पाए जाने पर चारों ट्रकों को सीज कर संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।