Maharajganj News : कुछ सेकेंड की अश्लील रील ने बदल दी जिंदगी, अब पुलिस की गिरफ्त में अख्तर

    01-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के तेनुहवा गांव में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील प्रसारित करने के आरोप में कोल्हुई थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम अख्तर अली है। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद की गई। पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी अख्तर अली एक महिला के साथ आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।


कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने अख्तर अली को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने आम जनता से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील भी की है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री साझा करने से बचें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।