Maharajganj News : हज-2027 की तैयारी शुरू ! पासपोर्ट को लेकर जारी हुए अहम निर्देश, समय रहते कर लें ये काम
15-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। हज 2027 की तैयारियों को लेकर जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति, सरोजनी नगर, लखनऊ को हज एवं उमराह मंत्रालय, सऊदी अरब सरकार की ओर से 29 मई 2026 को जारी दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं, इन निर्देशों के आधार पर हज-2027 (1448 हि०) के लिए इच्छुक हज आवेदकों को अभी से आवश्यक तैयारियां पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञप्ति के अनुसार, हज-2027 की आधिकारिक घोषणा जल्दी की जाएगी। हालाँकि आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संभावित हज यात्रियों को पासपोर्ट संबंधी जरूरी शर्तों को पहले ही पूरा करने की सलाह दी गई है।
हज-2027 के लिए मशीन पठित पासपोर्ट होना आवश्यक है, हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। अधिकारीयों ने यह भी स्पष्ट किया कि हज-2027 के आवेदन के लिए पासपोर्ट की वैद्यता 31 दिसम्बर, 2027 तक होना आवश्यक है। नए पासपोर्ट बनवाते समय आवेदक अपने सरनेम/लास्ट नेम वाले कॉलम को खाली न छोड़ें, क्योंकि भविष्य में आवेदन प्रक्रिया के दौरान इससे समस्या उत्पन्न हो सकती है।
जिला प्रशासन ने जनपद के सभी संभावित हज यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक सुधार एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि हज आवेदन के समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।