Maharajganj News : आपूर्ति बहाल होने तक नहीं हटे भाजपा नेता, रात में उपकेंद्र पर हाई वोल्टेज ड्रामा

    30-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज। अड्डा बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी सोमवार देर रात अड्डा बाजार विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद कर्चारियों से बिजली आपूर्ति न होने का कारण पूछा और जानकारी ली।

मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि अड्डा बाजार विद्युत उपकेन्द्र पर बिजली नहीं है, जबकि अन्य केन्द्रों पर आपूर्ति की जा रही है। इसके बाद आपूर्ति बहाल होने तक आधी रात तक वे वहीं डटे रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष ने फोन पर उच्चाधिकारियों से इसको लेकर नाराजगी जताई। पूर्व जिलाध्यक्ष बिजली आपूर्ति शुरू होने तक देर रात उपकेंद्र पर ही डटे रहे। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कराई।


समीर त्रिपाठी ने कहा कि यदि अघोषित बिजली कटौती से जनता को परेशान किया गया और इससे सरकार की छवि प्रभावित हुई, तो इसकी शिकायत प्रदेश नेतृत्व से कर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान मो. युनूस खान, छोटू अग्रहरी, जुनैद खान, शहजाद आलम आदि लोग मौजूद रहे।