Maharajganj News : 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 1 जुलाई से महराजगंज में लगेगा रोजगार भर्ती शिविर
30-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। भारतीय सुरक्षा दक्षता परीक्षण एवं SIS Limited के संयुक्त तत्वावधान में 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक जनपद के सभी विकास खंडों में रोजगार भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।
भर्ती शिविर संबंधित खंड विकास कार्यालय (ब्लॉक परिसर) में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगाए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर अपने विकास खंड में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
भर्ती शिविर का कार्यक्रम- 1 व 2 जुलाई – सिसवा एवं नौतनवा 3 व 4 जुलाई – मिठौरा एवं घुघली 6 व 7 जुलाई – फरेंदा एवं निचलौल 8 व 9 जुलाई – लक्ष्मीपुर एवं पनियरा 10 व 11 जुलाई – परतावल एवं धानी 13 व 14 जुलाई – सदर एवं बृजमनगंज
पात्रता: शैक्षिक योग्यता: 10वीं उत्तीर्ण आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष न्यूनतम लंबाई: 167.5 सेंटीमीटर
भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 7233881429, 7380978042 एवं 9455609644 पर संपर्क कर सकते हैं।