Maharajganj News : "DM साहब को 5% कमीशन..." वायरल वीडियो में बाबू के दावे से मचा हड़कंप

    30-Jun-2026
Total Views |

महराजगंज।
मनरेगा कार्यों की स्वीकृति के नाम पर कथित रूप से धन लेने और बातचीत के दौरान जिलाधिकारी का नाम लेने का दावा करने वाला सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी (बाबू) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कथित तौर पर कर्मचारी यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि कार्यों की स्वीकृति के लिए 5 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है। हालांकि, वायरल वीडियो की आपन महराजगंज पुष्टि नहीं करता है।


बताया जा रहा है कि एक युवक ने मनरेगा के तहत कार्य स्वीकृत कराने के नाम पर संबंधित कर्मचारी को लाखों रुपये दिए थे। आरोप है कि जब कार्य स्वीकृत नहीं हुआ तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। इसी दौरान हुई बातचीत का वीडियो कथित रूप से खुफिया कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर जिलाधिकारी का नाम लिए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

हालाँकि इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है लेकिन वायरल वीडियो में कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर जिलाधिकारी का नाम लिए जाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।