Maharajganj News : नशा मुक्त समाज की ओर बड़ा कदम, ऑपरेशन दहन में लाखों के मादक पदार्थ नष्ट
30-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन दहन' के तहत महराजगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, विभिन्न मामलों में बरामद किए गए मादक पदार्थों को सुरक्षित एवं विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में पुलिस की प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी व कारोबार अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों मे संयुक्त लोगों के विरोध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।