Gorakhpur News : 20 मिनट की जंग और टल गया बड़ा हादसा, गोरखपुर की दवा मंडी में लगी आग

    05-Jun-2026
Total Views |

गोरखपुर। शहर के व्यस्त भलोटिया मार्केट की दवा मंडी में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। आग फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वेदिका ट्रेडर्स नामक दवा दुकान में लगी थी। आस-पास की दुकानों में आग फैलती, इससे पहले फायर ब्रिगेड टीम की त्वरित कार्रवाई से करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया।

इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। इस तरह एक बड़ा हादसा टल गया। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये आग शार्ट सर्किट से आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:22 बजे टाउनहाल स्थित भलोटिया मार्केट की दवा मंडी में एक दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर से दो फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन के जरिए पम्पिंग कर करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।


इस दौरान फायर स्टेशन गोलघर सूचना दी गई। तत्काल फायर स्टेशन गोलघर से दो फायर टेंडर मौके के लिए रवाना हुए। फायर यूनिट तत्काल मोटर फायर इंजन से पम्पिंग करके आग पर काबू पा लिया। फायर सर्विस की सूझबूझ व तत्परता से आसपास के सभी दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।

इस मौके पर सीएफओ गोरखपुर संतोष कुमार राय और एफएसओ शान्तनु कुमार यादव मौजूद थे। इस अग्निकांड से कोई जनहानि नहीं हुआ। दुकान के मालिक अनुज अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए थे।