Maharajganj News : सावधान! धूल और लू का डबल अटैक! आंखों की एलर्जी के मरीजों में अचानक उछाल, ऐसे करें बचाव
05-Jun-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में बढ़ती गर्मी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर लोगों की आँखों पर साफ़ दिखाई देने लगा है। इनके कारण इन दिनों आंखों में एलर्जी (एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस) के मरीज बढ़े हैं। जिला अस्पतालों की ओपीडी में इन दिनों रोजाना 70 से 80 ऐसे मरीज आ रहे हैं। एक सप्ताह पहले यह आंकड़ा 40 से 50 था।
गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। आई सर्जन डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से आंख के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस समय बहुत अलर्ट रहने के ज़रूरत है। गर्मियों में चलने वाली लू और धूल के कण आंखों की सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाते हैं। हवा चलने की वजह से आंखों में धूल जाने की वजह से अधिक समस्या हो रही है।
आंख में धूल जाने पर उसे रगड़ना नहीं चाहिए। इससे समस्या बढ़ सकती है। धूल जाने पर ठंडे पानी से आंखों को धूलें और बर्फ से सिंकाई करें। इससे काफी राहत मिलेगा। ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। डॉक्टर के बताए अनुसार ही दवा का इस्तेमाल करें। इधर-उधर से दवा लेने की यह आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसे करें बचाव
* घर से बाहर निकलते समय धूप के चश्मे का इस्तेमाल जरूर करें।
* बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। * दिन में 3 से 4 बार आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोएं। * आंखों को बार-बार बिना हाथ धोए न छुएं और न ही रगड़ें। मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल सीमित करें और बीच-बीच में आंखों को आराम दें।